Explore

Search

August 28, 2026 1:50 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ग्रामीण सेवा शिविरों में महिलाओं को अधिकारों व योजनाओं की दी जानकारी

प्राइम टाइम/गोगुंदा:  ब्लॉक गोगुंदा के ग्राम पंचायत पाड़ेलो का चौरा एवं अम्बावा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर महिलाओं के लिए जागरूकता और मार्गदर्शन का प्रभावी मंच साबित हुए। महिला अधिकारिता विभाग तथा महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र नाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन शिविरों में महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी संरक्षण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


शिविर में महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर सीमा चौहान एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की सामाजिक सलाहकार संगीता पालीवाल ने उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को घरेलू हिंसा अधिनियम, सखी वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन सहित केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र में आने वाले पारिवारिक विवादों का समाधान पति-पत्नी के बीच संवाद और आपसी समझाइश के माध्यम से करने का प्रयास किया जाता है। आवश्यकता होने पर पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ न्यायालयीन प्रक्रिया में भी मार्गदर्शन दिया जाता है।


इस दौरान सीमा चौहान ने लाडो प्रोत्साहन योजना, काली बाई भील उड़ान योजना एवं शिक्षा सेतु योजना की जानकारी देते हुए इनके उद्देश्य और लाभ समझाए। संगीता पालीवाल ने कहा कि समय के साथ महिलाओं का अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। जागरूक महिला न केवल स्वयं सशक्त बनती है, बल्कि परिवार और समाज को भी सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।
उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार के अत्याचार, उत्पीड़न या भेदभाव की स्थिति में चुप नहीं रहने तथा कानूनी सहायता लेने का आह्वान किया। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी पारिवारिक, सामाजिक या कानूनी समस्या होने पर महिलाएं बिना संकोच महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से संपर्क कर सकती हैं।
शिविर में पाड़ेलो का चौरा में ग्राम साथिन कूकी बाई ने माहवारी स्वच्छता पर जानकारी देते हुए सैनेटरी नैपकिन के उपयोग के लिए प्रेरित किया, वहीं नंदा देवी एवं दया देवी भी उपस्थित रहीं। अम्बावा में आयोजित शिविर में ग्राम साथिन अम्बा बाई की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर