Explore

Search

August 28, 2026 1:50 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ग्राम सेवा शिविर में स्वयं सहायता समूहों को ₹13.15 लाख का बैंक ऋण स्वीकृत

प्राइम टाइम/गोगुंदा: जसवंतगढ़ ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम सेवा शिविर के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ₹13.15 लाख का बैंक ऋण स्वीकृत किया गया। राजीविका गोगुंदा ब्लॉक के माध्यम से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों के विस्तार हेतु प्रोत्साहित किया गया।
शिविर के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक, गोगुंदा शाखा द्वारा कुल ₹13,15,000 (तेरह लाख पंद्रह हजार रुपए) का ऋण विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को स्वीकृत किया गया। इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक प्रिंस जी वर्मा एवं अमर सिंह उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवल सिंह चदाना (मंडल अध्यक्ष) मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में खमानी देवी (सरपंच, ग्राम पंचायत जसवंतगढ़), देवेंद्र कंसल (अतिरिक्त विकास अधिकारी, पंचायत समिति गोगुंदा), आकाश शर्मा (ब्लॉक परियोजना प्रबंधक) एवं रिंकू मीणा (क्षेत्रीय समन्वयक) शामिल रहे।


अतिथियों ने अपने संबोधन में महिलाओं को बैंक ऋण का सदुपयोग करते हुए स्वरोजगार एवं आयवर्धन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राजीविका के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और बैंक ऋण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम का सफल समन्वय अरुण प्रजापत द्वारा किया गया। शिविर में ऋण स्वीकृति के बाद महिलाओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने राजीविका एवं एचडीएफसी बैंक का आभार व्यक्त करते हुए इसे आर्थिक विकास, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर