Explore

Search

October 25, 2026 2:11 am

जरूरतमंद परिवार को बेटियों के विवाह पर मिली 72000 रूपए की सहायता

प्राइम टाइम/उदयपुर:  गिर्वा उपखंड क्षेत्र के बुझडा पंचायत में सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत ग्राम स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय निवासी श्रीमती बेबी की आर्थिक स्थिति कमजोर होने व अपनी दो पुत्रियों के विवाह पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आवेदन कराया गया।
सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गिर्वा हर्षित कुमार पंचोली ने शिविर में तत्परता से कार्यवाही करते हुए आवेदक की पुत्री सुरभी व पायल के विवाह हेतु कुल 72,000 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की। निदेशालय विशेष योग्यजन जयपुर के उपनिदेशक भगवान सहाय, तहसीलदार गिर्वा श्याम सिंह चारण, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हर्षित कुमार पंचोली और छात्रावास अधीक्षक भूपेश सोनी आदि ने लाभार्थी महिला को सांकेतिक चेक प्रदान किया।
शिविर में लाभार्थी श्रीमती बेबी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि समय पर मिली सहायता से उनकी बड़ी समस्या का समाधान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर