Explore

Search

August 28, 2026 12:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने ली आपात बैठक, एसएमएस अस्पताल जयपुर में हुए हादसे के मद्देनजर ली बैठक

प्राइम टाइम/उदयपुर: जिला कलेक्टर नमित मेहता ने एसएमएस अस्पताल जयपुर में हुए हादसे के मद्देनजर आपात बैठक ली। इस दौरान जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों की तत्काल सुरक्षा जांच के निर्देश दिए। अस्पताल भवनों की फायर एनओसी की भी गहन जांच के निर्देश दिए वहीं विशेष मॉक ड्रिल आयोजित करने को कहा।

 

जिला कलेक्टर ने जयपुर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए कहा, उदयपुर में ऐसी घटना नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, एसडीएम गिर्वा अवुला साइकृष्ण, आरएनटी प्राचार्य डॉ विपिन माथुर, एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ आर एल सुमन, एडिशनल सीएमएचओ डॉ रागिनी अग्रवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर