Explore

Search

August 28, 2026 1:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

डीएसटी एवं थाना सायरा की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही: अवैध गांजा परिवहन करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 किलो गांजा व मोटरसाइकिल जब्त

प्राइम टाइम/गोगुंदा: सायरा थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थों के परिवहन के मामले में दो अभियुक्त गोपाल कृष्ण जोशी पिता लक्ष्मीलाल उम्र 34 वर्ष, निवासी ब्राहमणो का कलवाना पुलिस थाना सायरा जिला उदयपुर एवं जमना शंकर जोशी पिता नाथुलाल उम्र 39 वर्ष निवासी ब्राहमणो का कलवाना पुलिस थाना सायरा जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। सायरा थानाधिकारी कानाराम सिरवी ने बताया कि सायरा पुलिस एवं विक्रम सिंह एएसआई प्रभारी डीएसटी मय टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से दिनांक 09 फरवरी 2026 शाम को संयुक्त रूप से भृगेश्वर महादेव मंदिर सेमड के पास नाकाबन्दी शुरू की गई। नाकाबन्दी में एक मोटरसाइकिल आई जिसको टीम ने रूकवाने का इशारा किया तो चालक मोटरसाइकिल को भगाने लगा, जिनको टीम द्वारा रोककर नाम पता पुछा तो एक ने अपना नाम गोपाल कृष्ण व दुसरे ने अपना नाम जमना शंकर जोशी होना बताया। मोटरसाईकिल के बेग को चेक किया तो बेग में प्लास्टिक की थेली में सुखा गांजा (पत्तियां, फुल व बीज) सहित पाये गये जिस पर उक्त गांजा का वजन किया गया तो 02.18 किलोग्राम वजन पाया गया। उक्त 02.18 किलोग्राम अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होण्डा शाईन को जब्त किया जाकर दोनो आरोपीयों को पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। मामले में अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध मे एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर