Explore

Search

August 28, 2026 4:17 pm

लेटेस्ट न्यूज़

तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, कई स्थानों पर पोल टूटे, लाइनें हुई बाधित

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उपखंड क्षेत्र में बीती रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जनजीवन के साथ विद्युत व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए, जबकि कई विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता रोहित सिंह गुहिल ने बताया कि बरवाड़ा-सादड़ा विद्युत लाइन पर एक विशाल पीपल का पेड़ गिरने से लाइन के 15 पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं ओबरा कलां क्षेत्र में तेज आंधी के कारण 11 केवी लाइन के दो पोल गिर गए।
इसी प्रकार मजावड़ी गांव में विष्णु होटल के समीप 11 केवी लाइन पर आम का पेड़ गिरने से विद्युत तार टूट गए, जिससे एलटी एवं 11 केवी दोनों लाइनें बाधित हो गईं। वाकल क्षेत्र के पड़ावली गांव में भी पेड़ टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गए, जिसके कारण वहां की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।
सहायक अभियंता गुहिल ने बताया कि विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। क्षतिग्रस्त पोल एवं लाइनों को दुरुस्त कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर