Explore

Search

August 28, 2026 3:04 pm

लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस रैली में जाने के लिए गोगुंदा से दो बसों में कार्यकर्ताओं ने किया दिल्ली कूच

प्राइम टाइम/गोगुंदा : 13 दिसम्बर। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान और एस आई आर में धांधली को लेकर
नई दिल्ली में रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित रैली में गोगुंदा विधानसभा से बडी संख्या में कार्यकर्ता पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया के नेतृत्व में शनिवार को रवाना हुए।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा ने बताया कि नई के रामलीला मैदान में होने वाली इस विशाल रैली में जाने बस को पूर्व मंत्री डा गरासिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस रैली में युथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशरफ़ ख़ान के नेतृत्व में एक अन्य बस रवाना हुई। बसों में सभी मंडल अध्यक्षों सहित सौ से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कूच किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर