Explore

Search

August 28, 2026 1:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दो अलग-अलग मामलों में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन, भूमि कब्जा व श्मशान मार्ग खोलने की उठाई मांग

गोगुंदा, 13 जुलाई: गोगुंदा उपखंड कार्यालय में सोमवार को ग्रामीणों ने दो अलग-अलग समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।

कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने क्या कहा देखे ये रिपोर्ट

पहले ज्ञापन में ग्राम भारोडी, पाटिया, घाटा, उपली मोखी व दीवाली घाटी के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम मोखी स्थित बिलानाम एवं वन विभाग की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित भूमि पर वर्षों से गांव के मवेशी चरते रहे हैं तथा बरसात के समय यही क्षेत्र उनके लिए उपयोगी रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ लोग वन भूमि पर बाड़बंदी कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध कब्जे हटाकर शेष भूमि को गांव के मवेशियों के लिए सामुदायिक रूप से सुरक्षित रखने की मांग की।
वहीं दूसरे ज्ञापन में ग्राम खुमान का गुड़ा (गोगुंदा) के ग्रामीणों ने गांव के पुराने श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता बंद होने की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि यह श्मशान करीब 100 वर्षों से उपयोग में है, लेकिन भूमि विवाद के चलते रास्ते पर तारबंदी कर दी गई है, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल रास्ता खुलवाने और श्मशान तक निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की।

गोगुंदा: खुमान का गुड़ा के ग्रामीणों का आरोप

दोनों मामलों में ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर