Explore

Search

October 25, 2026 2:06 am

नगरीय निकाय चुनाव में 80.23 फीसदी मतदान,मावली में सबसे अधिक 88.39 प्रतिशत, उदयपुर में 69.77 फीसदी वोटिंग

उदयपुर, 11 सितंबर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उदयपुर जिले की तीन निकायों—उदयपुर नगर निगम, नगरपालिका मावली और कानोड़ में कुल औसत 80.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि मतदान समाप्ति तक मावली में सर्वाधिक 88.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं कानोड़ में 82.53 प्रतिशत तथा उदयपुर नगर निगम क्षेत्र में 69.77 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान दलों ने राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ईवीएम को लॉक कर सील किया। इसके बाद निर्वाचन सामग्री एवं ईवीएम को आवश्यक सूचनाओं के साथ संबंधित संग्रहण केंद्रों पर जमा कराया गया। मतदान दलों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित लौटाने के लिए पर्याप्त वाहन व्यवस्था भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर