Explore

Search

October 25, 2026 4:31 am

नवल सिंह चदाना के तीसरी बार मंडल अध्यक्ष बनने पर हुआ स्वागत

प्राइम टाइम/गोगुंदा: भाजपा नेता नवल सिंह चदाना के लगातार तीसरी बार नांदेशमा मंडल अध्यक्ष बनने पर गुरुवार को गोगुंदा पंचायत समिति कार्यालय में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, गोगुंदा प्रशासक कालू लाल गमेती, वार्डपंच कमलेश तेली, जितेश पालीवाल, पवन सोनी, रमेश पालीवाल, रोशन वेद, हरीश चौधरी, मीडिया प्रभारी सुरेश तेली एवं काशी राम मेघवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने नवल सिंह चदाना के संगठन के प्रति समर्पण एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में मंडल संगठन को और अधिक मजबूत होने की बात कही। वहीं चदाना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर