Explore

Search

October 25, 2026 2:05 am

नांदेशमा पंचायत की कार्यकारिणी गठित, बूथ मजबूती पर मंथन: पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव में पंचायत जीत का लिया संकल्प

गोगुंदा। गोगुंदा पंचायत समिति क्षेत्र की नांदेशमा ग्राम पंचायत में मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, प्रभारी एवं सह प्रभारी रामु जी वैष्णव के नेतृत्व में पंचायत कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पंचायत में जीत हासिल करने का संकल्प लिया।
कार्यकारिणी में हितेश पालीवाल को पंचायत अध्यक्ष एवं राधेश्याम पालीवाल को संगठन महासचिव बनाया गया। पंचायत उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी नारायण, रोशन जैन एवं राम सिंह राजपूत को जिम्मेदारी दी गई। अर्जुन लक्षकार, भवानी गायरी एवं चुन्नीलाल मेघवाल को पंचायत महासचिव नियुक्त किया गया, जबकि दुर्गेश पालीवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
पंचायत सचिव पद पर गणेश मेघवाल, पुष्कर गर्ग, जीवाराम गमेती, मुकेश जैन एवं पुष्कर पालीवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। पंचायत सदस्य के रूप में दिलीप पालीवाल, हरि मेघवाल, भावेश सुथार एवं गणेश गमेती को शामिल किया गया। वहीं हेमंत जी को प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक में बूथ कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में नांदेशमा पंचायत में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर