Explore

Search

October 25, 2026 2:11 am

नांदेशमा में एलपीजी पंचायत योजना का हुआ आयोजन

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उपखंड क्षेत्र गोगुंदा के नांदेशमा गांव में बुधवार को प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह राजपूत ने की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया वहीं महिलाओं को सुरक्षा आदि के बारे में जागरूक किया। गोगुंदा स्थित श्री सालासर बालाजी भारत गैस द्वारा आयोजित शिविर में संचालक रिटायर्ड कर्नल भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि इस पंचायत में 120 से अधिक महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया। राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को जागरुक कर सुरक्षा के बारे में बताया गया। बताया गया कि किस तरह से महिलाएं गैस चूल्हा रखें और किस तरह सुरक्षा के मद्ददेजर जरूरी कदम उठाएं। उपभोक्ताओं को केवाईसी करने, मोबाइल नंबर बदलने, नाम परिवर्तन करने, कंज्यूमर कोड सहित सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी प्राप्त करने की जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर