Explore

Search

August 28, 2026 4:21 pm

लेटेस्ट न्यूज़

निर्जला एकादशी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 651 किलो आमरस का हुआ वितरण

प्राइम टाइम/गोगुंदा: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गोगुंदा कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक आस्था और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। कस्बे के विभिन्न ठाकुर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा।
मंदिरों में विराजमान ठाकुरजी की प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान को जल से भरे कलश अर्पित कर आम के फलों का भोग लगाया तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे दिन मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा।
इसी क्रम में गोगुंदा बस स्टैंड स्थित रामदेव मंदिर के समीप चबूतरे पर जय बाबा रामदेव सत्संग मंडल द्वारा निर्जला एकादशी पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव को 651 किलो आमरस का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात आमरस को प्रसाद स्वरूप बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। मंडल के कोषाध्यक्ष शांतिलाल तेली ने बताया कि मंडल द्वारा प्रत्येक ग्यारस पर पारंपरिक रूप से भोग एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आमरस का भोग अर्पित किया गया।
उन्होंने बताया कि रात्रि में भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार बाबा रामदेव की महिमा का गुणगान करेंगे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बालू बंजारा, सचिव कालूलाल गवारिया, कोषाध्यक्ष शांतिलाल तेली, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चौधरी, गोवर्धनलाल भोई सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर