Explore

Search

October 25, 2026 4:35 am

पत्नी को ससुराल लेने गए युवक की हत्या, शराब पीने की बात पर हुआ झगड़ा

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर में दीपावली की रात एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी अपने दोस्त के साथ शराब पीकर उसके ससुराल आया था। इस दौरान और शराब पीने को लेकर दोनों दोस्तों में झगड़ा हुआ। बहस के बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना बेकरिया थाना क्षेत्र की है। चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि चाकू के हमले से वालाराम (30) पुत्र सुखाराम गरासिया की मौत हो गई। जानकारी अनुसार दोनों वालाराम और उसका दोस्त सुरेश पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के हिमावा गांव के रहने वाले
है। आरोपी सुरेश अपने दोस्त वालाराम के साथ उसके ससुराल तेजा का वास आया था। इस दौरान दोनों ने रास्ते में शराब पी थी। वालाराम के ससुराल में भी सुरेश ने हाइवे पर चलकर शराब पीने की जिद की थी।
इस पर वालाराम ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों
दोस्त आपस में झगड़ते रहे। गुस्से में आकर सुरेश ने चाकू से वालाराम पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर घर में मौजूद अन्य परिजन भी पहुंचे। तब तक वालाराम की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मौके से सुरेश को पकड़कर देर रात को बेकरिया पुलिस के हवाले कर दिया।
पत्नी को लेने ससुराल गया था पूछताछ में आरोपी सुरेश गरासिया ने शराब के नशे में हत्या करना कबूल किया है। आरोपी का कहना है कि वह वालाराम के साथ मालवा का चौराहे पर जाकर और शराब पीना चाहता था। दोनों में इस बात पर बहस के बाद झगड़ा हुआ था। परिजनों से बात कर जल्द पोस्टमॉर्टम के लिए समझाइश की जा रही है। वालाराम की पत्नी 7 दिन पहले अपने पीहर आई थी। उसे लेने के
लिए बाइक पर वालाराम सुरेश के साथ ससुराल आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर