प्राइम टाइम/गोगुंदा: सायरा पंचायत समिति के पानेर ग्राम पंचायत स्थित मुख्य गांव से आड़ रोड तक बनने वाली डामरीकरण सड़क का बुधवार को शिलान्यास किया गया। नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा ने बताया कि उक्त सड़क की कई समय से ग्रामीण मांग कर रहे थे जिसे गोगुंदा विधायक प्रताप भील एवं देहात भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने पूरी करते हुए स्वीकृत की। चदाणा ने कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कार्यों में तेजी आयेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सायरा प्रधान सवाराम गमेती, नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा, खेम सिंह राजपूत, भवर सिंह, भेरू लाल, सोमेंदर सिंह, गणेश सिंह, प्रेम सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, भीमाराम गमेती, धनाराम, कमलेश पालीवाल, दिपा राम गमेती , हमेर सिंह, एकलिंग, कमलेश लोहार सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

