Explore

Search

August 28, 2026 12:40 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बार काउंसिल चुनाव-2026: रतन सिंह राव की जीत पर गोगुंदा में जश्न

गोगुंदा। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (बीसीआर) चुनाव-2026 में रतन सिंह राव की जीत पर गोगुंदा न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए विजयी प्रत्याशी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कार्यक्रम का नेतृत्व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष युवराज सिंह बाघेला ने किया। बाघेला ने रतन सिंह राव की जीत को अधिवक्ता हितों की जीत बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बार काउंसिल अधिवक्ताओं के कल्याण एवं न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगी।

इस मौके पर गोगुंदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजवीर सिंह झाला, नरेंद्र सिंह झाला, खुमान सिंह राव, देवेंद्र चौधरी, हितेश आचार्य, रामप्रकाश पांडे, कालूलाल तेली, सूर्यराज सिंह बाघेला, दिनेश पालीवाल, भगवतीलाल पालीवाल, भवानी सिंह, राजेश चौधरी, दुर्गाशंकर, मोती सिंह, मोहन सिंह, रेखा पांडे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर