Explore

Search

August 28, 2026 1:53 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बोर्ड परीक्षा में चमके मेवाड़ पब्लिक स्कूल के सितारे, कई छात्रों ने हासिल किए शानदार अंक

मेवाड़ पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोगुंदा का बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्राइम टाइम/गोगुंदा: मेवाड़ पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोगुंदा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल करते हुए श्रेष्ठता का परिचय दिया।
विद्यालय के छात्र नैतिक कुम्हार ने 82.67% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मानवी कुंवर ने 81.17% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जयेश छिपा 78.10% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा योगिता माली (71.67%), गौरव सिंह झाला (70.33%), करण सिंह चदाना (70%), डिंपल कुंवर (66%) तथा मनीष चौधरी (65.67%) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
वहीं कक्षा 8वीं और 5वीं के कई विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट परिणाम देते हुए सभी ने ‘A’ ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रमाणित किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर