Explore

Search

August 28, 2026 3:05 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का गोगुंदा दौरा, सड़क का उद्घाटन और लाभार्थियों से संवाद

प्राइम टाइम/गोगुंदा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को गोगुंदा दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नांदेशमा मंडल के रावलिया कला ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने गोगुंदा से मोड़ी-छिपाला वाया तुला रोड का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हित में लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही कई लाभार्थियों को मौके पर ही चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम में विधायक प्रताप लाल गमेती एवं जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस दौरान सांसद मन्नालाल रावत, प्रदेश मंत्री मोतीलाल मीणा, संभाग प्रभारी नारसिंह जोधा, ग्राम विकास रथ प्रभारी रणधीर सिंह भिंडर, कन्हैया लाल मीणा, जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष जोगाराम, गोगुंदा प्रधान सुंदर देवी, सायरा प्रधान सवा राम, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार, विधानसभा प्रभारी दयालाल चौधरी, मंडल प्रभारी पप्पू राणा भील, नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदना, सायरा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, गोगुंदा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, देवल मंडल अध्यक्ष राजाराम गरासिया सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर