Explore

Search

August 28, 2026 4:15 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मजावद पिकअप दुर्घटना: मृतकों के परिजनों को 20–20 लाख मुआवजा देने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

प्राइम टाइम/गोगुंदा: विधानसभा क्षेत्र के मजावद में हुई दर्दनाक पिकअप दुर्घटना के बाद मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग तेज हो गई है। पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा ने मृतकों के परिजनों को 20–20 लाख रुपये तथा गंभीर घायलों को 10–10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
सोमवार को डॉ. गरासिया और रामसिंह चदाणा ने जिला कलेक्टर नमित मेहता से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 28 फरवरी को गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में पिकअप वाहन की भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल सभी गरीब आदिवासी परिवारों से संबंधित हैं, जिनमें कई परिवारों ने अपने घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य को खो दिया है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
इधर, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा और कालू गमेती ने मोड़वा में दुर्घटना प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही घायलों से भी मिलकर उनकी स्थिति की जानकारी ली और जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें पुनः अस्पताल में उपचार के लिए विभागीय स्तर पर बात करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर