Explore

Search

August 28, 2026 1:53 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मदारडा के पास भीषण सड़क हादसा: नींद की झपकी से बेकाबू कार खाई में गिरी

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर-गोगुंदा हाईवे पर शुक्रवार को मदारडा के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार कार चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में कार पूरी तरह पलट गई और उसके चारों टायर ऊपर की ओर हो गए। घटना में चालक सहित अन्य सवार घायल हो गए, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर नंबर की एक कार गोगुंदा से उदयपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन मदारडा के पास पहुंचा, चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित कार सड़क किनारे बनी पुलिया को पार करते हुए नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अत्यंत गंभीर था, लेकिन समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर