Explore

Search

August 28, 2026 12:39 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मीरा इंग्लिश एकेडमी का वार्षिकोत्सव 14 अप्रैल को, भव्य आयोजन की तैयारियां पूर्ण

प्राइम टाइम/गोगुंदा: क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था श्री मीरा इंग्लिश एकेडमी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को सायं 6 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के विशेष अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
संस्था प्रबंधन ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में राजस्थान सरकार के जनजातीय क्षेत्र विकास एवं गृह विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी, गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती, पूर्व मंत्री  मांगीलाल गरासिया, ब्लॉक विकास अधिकारी सायरा महीप सिंह तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सायरा-उदयपुर प्रकाश चंद्र चौधरी शामिल रहेंगे।
वार्षिकोत्सव के दौरान विशेष आकर्षण के रूप में चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित भव्य नाट्य प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगी।
संस्था द्वारा क्षेत्रवासियों एवं अभिभावकों को कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन संस्था परिसर, मार्ग की आमली, पदराड़ा, तहसील सायरा, जिला उदयपुर में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर