Explore

Search

August 28, 2026 1:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मुंडावली में स्कूली बच्चों को भामाशाह ने बांटे स्वेटर, खाद्य सामग्री

प्राइम टाइम/गोगुंदा: जिले‌ के गोगुंदा ब्लाॅक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ,पड़ावली खुर्द के अधीनस्थ विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय ,मुंडावली में उदयपुर निवासी भामाशाह प्रर्मिला सुहावत एवं उनके परिवारजनों द्वारा विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को सर्दी ऋतु से बचाव के लिए  32 स्वेटर, मौजे के वितरण के साथ मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष में बिस्किट, चाॅकलेट, कैक, चिप्स, तिल्ली आदि को बच्चों में वितरण किया गया। अध्यापक ख्याली लाल l का पूर्णरूपेण सहयोग रहा। विद्यालय के संस्था प्रधान सुनील कुमार वया ने समय-समय पर विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को अपेक्षित सहयोग करने के संबंध में अवगत कराने के साथ ही तहदिल से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर