Explore

Search

August 28, 2026 12:40 pm

लेटेस्ट न्यूज़

यूथ कॉन्क्लेव 2026: ‘डेर टू ड्रीम’ सत्र में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के विचारों ने युवाओं को किया प्रेरित

यूथ कॉन्क्लेव 2026: ‘डेर टू ड्रीम’ सत्र में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के विचारों ने युवाओं को किया प्रेरित

“आसपास के लोग खुश हैं, तो वही सच्ची संपत्ति है” — डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

उदयपुर: CREDAI गुजरात द्वारा आयोजित “यूथ कॉन्क्लेव 2026” के अंतर्गत ‘डेर टू ड्रीम’ विशेष संवाद सत्र में मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने प्रेरक विचारों से युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, युवा उद्यमियों एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान CREDAI गुजरात के अध्यक्ष तेजस जोशी ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा “ब्लू प्लेनेट” के प्रति डॉ. मेवाड़ के योगदान की सराहना की। संवाद सत्र में श्रीजी हुजूर ने जीवन मूल्यों, नेतृत्व, शिक्षा, विनम्रता और सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार रखते हुए युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, “मेरे बैंक में कितना बैलेंस है, यह महत्वपूर्ण नहीं है; यदि मेरे आसपास सभी लोग खुश हैं, तो मैं सबसे अमीर व्यक्ति हूँ।” उन्होंने युवाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सच्चा नेतृत्व सेवा, करुणा और जिम्मेदारी से विकसित होता है।

प्रश्नोत्तर सत्र में डॉ. मेवाड़ ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्रेष्ठ समाज का निर्माण श्रेष्ठ व्यक्तियों से ही संभव है। उनके विचारों को उपस्थित युवाओं ने जीवनोपयोगी एवं प्रेरणास्पद बताते हुए उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर CREDAI National के चेयरमैन बोमन रुस्तम ईरानी, प्रेसिडेंट शेखर पटेल, वाइस प्रेसिडेंट आशीष पटेल, ट्रेज़रर अजय पटेल, CREDAI गुजरात के चेयरमैन परेश गजेरा, सचिव विरल शाह, संयोजक पार्थ पटेल, कार्यक्रम समिति अध्यक्ष प्रांजल पटेल, संयोजक भवदत्त पटेल तथा युवा विंग सचिव मुंजल ठक्कर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर