Explore

Search

August 28, 2026 1:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तुला को मिला भूमि पट्टा, ग्रामीणों में खुशी की लहर

प्राइम टाइम/उदयपुर/बड़गांव। ग्राम पंचायत कठार में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनसमस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में एसडीएम मनसुखराम डामोर, तहसीलदार हितेश त्रिवेदी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान उपखंड अधिकारी ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तुला को विद्यालय भूमि का पट्टा सौंपा, जिससे दशकों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी देखी गई। विद्यालय की स्थापना वर्ष 1962 में दो कमरों से हुई थी और वर्ष 1992 में इसे आठवीं तक क्रमोन्नत किया गया था।

शिविर में राजस्व विभाग ने खातों के शुद्धिकरण, नामांतरण व सीमा ज्ञान सहित कई प्रकरणों का निस्तारण किया। पंचायत राज विभाग ने पट्टे वितरित किए, जबकि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति, आयुर्वेद, ऊर्जा, पशुपालन और स्वास्थ्य विभागों ने भी विभिन्न योजनाओं के तहत सेवाएं प्रदान कीं।

इसके अलावा पशुपालन विभाग ने पशुओं का टीकाकरण किया, सहकारिता विभाग ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों का सत्यापन किया तथा बैंक द्वारा बीमा और पेंशन योजनाओं में पॉलिसियां जारी की गईं।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर