प्राइम टाइम/उदयपुर: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक चर्चा हुई।
भेंट के अवसर पर डॉ. मेवाड़ ने राष्ट्रपति महोदया को उदयपुर पधारने का सादर आमंत्रण दिया। इस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उदयपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य एवं मेवाड़ की ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा की सराहना करते हुए इस क्षेत्र के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने इस शिष्टाचार भेंट के लिए राष्ट्रपति महोदया का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।