Explore

Search

August 28, 2026 1:53 pm

लेटेस्ट न्यूज़

वंदे गंगाजल अभियान के तहत गोगुंदा में निकाली रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश

प्राइम टाइम/गोगुंदा: वंदे गंगाजल अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोगुंदा में जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभियान के मंडल प्रभारी हिम्मत खटीक के नेतृत्व में किया गया।


विधानसभा संयोजक दया लाल चौधरी ने बताया कि रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जल बचाने, जल स्रोतों के संरक्षण एवं पानी के सदुपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर गोगुंदा पूर्व उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, गोगुंदा ग्राम पंचायत प्रशासक कालू लाल गमेती, कमलेश तेली, रोशन वेद सहित अन्य कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में पंचायत सहायक गौरव आचार्य, एलडीसी रेखा जाट, कुंदन सिंह सहित अन्य कार्मिकों ने भी भाग लिया। सभी ने जल संरक्षण को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए इसके प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। रैली के दौरान “जल है तो कल है” जैसे नारों के साथ पूरे गांव में जागरूकता का संदेश फैलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर