गायत्री शिक्षा निकेतन, ओबरा कलां का उत्कृष्ट प्रदर्शन — 5वीं बोर्ड में 100% परिणाम
प्राइम टाइम/गोगुंदा: प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा घोषित कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में गायत्री शिक्षा निकेतन प्राथमिक विद्यालय, ओबरा कलां ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत (100%) परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए A ग्रेड में स्थान प्राप्त किया। A ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में भागवंती कुमारी (पिता: सोहन सिंह), दिलीप सिंह (पिता: लहर सिंह), विनोद मेघवाल (पिता: डालचंद), इशानी (पिता: भीम सिंह) एवं सायर मेघवाल (पिता: नरेश) शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री श्याम सिंह झाला ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।