Explore

Search

August 28, 2026 1:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

शानदार उपलब्धि: रॉयल एकेडमी गोगुंदा का 5वीं-8वीं में 100% रिजल्ट

प्राइम टाइम/गोगुंदा: प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा घोषित 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में रॉयल एकेडमी सेकंडरी स्कूल, गोगुंदा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परिणाम दोनों कक्षाओं में शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिससे पूरे विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है।
कक्षा 8वीं बोर्ड में चैतन्य मेनरिया, समीक्षा झाला, तनीषा भोई, हार्दिक मेनारिया, विशाल भोई एवं ग्रेहिल राठौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की। वहीं कक्षा 5वीं बोर्ड में आयुषी व्यास, ध्रुवी गुप्ता, मौली कुमार, जानवी पालीवाल, हिनल सोनी, तन्वी मीणा एवं यशोदा कुंवर ने उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना की।
विद्यालय की निर्देशिका डॉ. प्रमिला कोठारी ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम सभी के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर