Explore

Search

August 29, 2026 10:36 pm

लेटेस्ट न्यूज़

श्रवणसिंह पंवार बने स्कूल शिक्षा परिवार के देहात जिलाध्यक्ष

स्कूल शिक्षा परिवार की गोगुंदा-सायरा ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी गठित

श्रवणसिंह पंवार बने उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष (पश्चिम), प्रेमसिंह झाला व धर्मनारायण श्रीमाली को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी

गोगुंदा/सायरा। प्रदेश के निजी विद्यालय संचालकों के संगठन एसएसपी स्कूल शिक्षा परिवार की गोगुंदा एवं सायरा ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी का गठन नांदेश्मा स्थित न्यू सनराइज पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।

बैठक में संभाग प्रभारी सीपी रावल, संभाग अध्यक्ष गिरीश जोशी, संगठन समन्वयक अनुभव गौड़ तथा ग्रामीण जिला प्रभारी प्रकाश पालीवाल मौजूद रहे। नवीन कार्यकारिणी में गोगुंदा ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी श्रवणसिंह पंवार तथा सायरा ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी नरेंद्र मिश्रा को सौंपी गई।

गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर प्रेमसिंह झाला तथा सायरा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर धर्मनारायण श्रीमाली का सर्वसम्मति से चयन किया गया। वहीं गोगुंदा से बंशीलाल एवं सायरा से भवानीशंकर पालीवाल को उपाध्यक्ष, गोगुंदा से सीमंदर जैन एवं सायरा से ललिता जोशी को सचिव तथा सायरा से नाथूलाल मेघवाल एवं गोगुंदा से अशोक लोहार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

आरटीई से संबंधित कार्यों के लिए सायरा से नरेंद्र मिश्रा एवं गोगुंदा से दिनेश पालीवाल को प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी गठन के साथ ही संभाग प्रभारी ने संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संगठन समन्वयक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए निजी विद्यालय संचालकों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।

इसी दौरान श्रवणसिंह पंवार को एसएसपी स्कूल शिक्षा परिवार का उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष (पश्चिम) नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों एवं निजी विद्यालय संचालकों ने नवीन जिम्मेदारियों के लिए सभी चयनित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

बैठक में गोगुंदा से खुश्बू जैन, सोहन माली, राजेंद्र यादव, कैलाश गर्ग, कल्पेश जैन, राजेंद्र सिंह तथा सायरा से संजय आमेटा, प्रभुलाल, आनंद नागदा, भेरूलाल सहित क्षेत्र के निजी विद्यालय संचालक मौजूद रहे।

👉 कांग्रेस और भाजपा में गोगुंदा पंचायत समिति प्रधान एवं उपप्रधान पद के लिए जनता किसे पसंद करती है?
आप भी अपनी पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में वोट कर अपनी राय जरूर दें।
🗓️ सर्वे शुरू: 29 अगस्त 2026, शाम 5 बजे
⏰ सर्वे समाप्त: 4 सितंबर 2026, शाम 5 बजे

⏳ सर्वे समाप्त होने में समय शेष
लोड हो रहा है...

आपकी राय महत्वपूर्ण है। सर्वे में भाग लें और लिंक को अपने परिचितों एवं अन्य ग्रुपों में भी शेयर करें।

🔗 कांग्रेस ओर भाजपा से आपकी पसंद चुने। नीचे दिये सर्वे में जिसे आप पसंद करते है उनके नाम के आगे दिए गोले में क्लिक करे और उसके बाद (Vote) बटन दबाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर