Explore

Search

August 28, 2026 1:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सायरा ब्लॉक में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

सायरा ब्लॉक में सरकारी विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं बोर्ड में 88.77% परिणाम

प्राइम टाइम/गोगुंदा: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के घोषित परिणामों में सायरा ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कुल परीक्षा परिणाम 88.77 प्रतिशत रहा, जो क्षेत्र की निरंतर शैक्षणिक प्रगति को दर्शाता है।
सायरा ब्लॉक के 38 सरकारी विद्यालयों के कुल 860 विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। परिणामों के अनुसार 204 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 416 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी तथा 143 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की। वहीं 25 विद्यार्थी पूरक रहे। कुल मिलाकर 763 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर ब्लॉक का नाम रोशन किया।
ब्लॉक स्तर पर चार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में स्थान बनाया। जीजीएसएसएस सायरा की हेमलता गर्ग ने 90.33 प्रतिशत, जीजीएसएसएस पदराड़ा की अनीता लोहार ने 92.50 प्रतिशत, जीजीएसएसएस सुमावतों का गुड़ा के देवेंद्र सिंह ने 92.33 प्रतिशत तथा एमजीजीएस सायरा के किस्मत कंवर ने 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
इस शानदार परिणाम पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर