Explore

Search

August 28, 2026 1:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सीकर पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

प्राइम टाइम/गोगुंदा: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सीकर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय ने इस वर्ष भी शानदार 100% परिणाम दर्ज किया।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में दीपक देवड़ा ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं चंचल प्रजापत ने 94.67 प्रतिशत, भागीरथ जाट ने 92.67 प्रतिशत तथा मुकुल मेघवाल ने 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
इसके अलावा, विद्यालय के कुल 10 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। विशेष बात यह रही कि विद्यालय का 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षाओं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो संस्था की गुणवत्ता शिक्षा को दर्शाता है।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक बीरबल मील ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर