Explore

Search

August 28, 2026 12:40 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सेला की टाकड़ी स्कूल में बाल विवाह रोकथाम व बालिका शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गोगुंदा। सेला की टाकड़ी स्थित राजकीय विद्यालय में विकल्प संस्थान के सहयोग से बाल विवाह रोकथाम एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 90 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश खराड़ी एवं शिक्षक राजेंद्र उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी समस्याएं रखीं तथा स्कूल से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

विकल्प संस्थान की ओर से चंद्रा दरोगा एवं दिनेश गमेती ने भाग लिया। चंद्रा दरोगा ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा पूरी होने तक पढ़ाई जारी रखना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी प्रेरित किया कि यदि घर में सगाई या विवाह की बात होती है, तो वे तुरंत विद्यालय में आकर शिक्षकों को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता बढ़ाना एवं समाज में बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ सकारात्मक संदेश देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर