Explore

Search

August 28, 2026 12:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़

स्वस्थ तन, स्वस्थ मन” थीम पर जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ का भव्य समापन

प्राइम टाइम/गोगुंदा: “स्वस्थ तन, स्वस्थ मन” की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा वाकपीठ का समापन समारोह रा. ऊ. प्रा. विद्यालय ओबराखुर्द के तत्वावधान में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल रहे, जबकि अध्यक्षता ACBEO कपिल श्रीमाली ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीबीईओ द्वितीय गणपत पालीवाल, पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष शेर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष नवीन व्यास व सतीश जैन, आशापुरा होंडा से भामाशाह दिनेश सिंह राजपूत तथा करनी सेना के जीवन सिंह देवड़ा  उपस्थित रहे।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिला शिक्षाधिकारी (खेल) लक्ष्मण दास वैष्णव एवं प्रदेशाध्यक्ष धूमल सिंह भाटी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के समापन समारोह में देहात कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रकाश प्रजापत, सुरेश सेन एवं महेंद्र सिंह झाला भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में जिला स्तर के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान कला आश्रम से संगीता भटनागर एवं चिकित्सक दल ने उपस्थित शिक्षकों को CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए।

सभाध्यक्ष महावीर सिंह झाला, ब्लॉक गोगुंदा अध्यक्ष मदन सुथार एवं सचिव प्रकाश सुथार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शिवशंकर पालीवाल तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शंकर पालीवाल की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

जिला वाकपीठ अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, सचिव जगन्नाथ सिंह चुण्डावत, उपाध्यक्ष प्रवीण जैन, भेरू सिंह राठौड़, गोवर्धन सिंह, हीरालाल, गोपाल मेहता सहित कई शारीरिक शिक्षक व पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक यशवंत शास्त्री एवं रामलाल मेघवाल ने किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर