Explore

Search

August 28, 2026 1:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

14 साल पुराने मामलों में जब्त 14,424 लीटर शराब नष्ट, गोगुंदा पुलिस की कार्रवाई

प्राइम टाइम/गोगुंदा: थाना गोगुंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14 वर्ष पुराने 25 प्रकरणों में जब्त 14,424 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब को नियमानुसार नष्ट किया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश एवं आबकारी विभाग के निर्देशानुसार की गई।

पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी गिर्वा के सुपरविजन में थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी भी रही।

पुलिस के अनुसार लंबे समय से लंबित मामलों में जब्त शराब को सुरक्षित रखा गया था, जिसे अब विधिवत प्रक्रिया अपनाकर नष्ट किया गया।

चेक बाउंस मामले में 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

वहीं थाना ओगणा पुलिस ने चेक बाउंस के दो अलग-अलग मामलों में वांछित 2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई भी जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर