Explore

Search

August 28, 2026 10:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

राज्यसभा सांसद डांगी का गोगुंदा में स्वागत

प्राइम टाइम/गोगुंदा: राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के गोगुंदा आगमन पर कांग्रेसजनो द्वारा उपसरपंच लाल कृष्ण सोनी के कार्यालय पर मेवाड़ी साफे व उपरना ओढ़ाकर महाराणा प्रताप की तस्वीर भेट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. मांगी लाल गरासिया ने सांसद को गोगुंदा के महाराणा प्रताप राजतिलक के इतिहास की जानकारी दी एवं गोगुंदा के लिए वर्तमान आवश्यकताओं के बारे में बताया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया, पंचायत समिति सदस्य जगदीश सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाना, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष हरिसिंह झाला, मोड़ी उपसरपंच प्रहलाद सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, महाराज वन्नदास, लोहार समाज युवा अध्यक्ष सुरेश लोहार, रघुवीर टेलर, दुर्गेश मेघवाल, दीपेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, जयदीप सिंह ,देवेन्द्र सिंह, रूपलाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर