Explore

Search

August 28, 2026 3:07 pm

लेटेस्ट न्यूज़

7 व 8 मई को ग्राम पंचायतों में लगेगी ‘जनता की अदालत’, मौके पर होंगे समस्याओं के समाधान: गोगुन्दा उपखण्ड प्रशासन का ग्राम सम्पर्क अभियान, सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

प्राइम टाइम/गोगुन्दा: ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गोगुन्दा उपखण्ड प्रशासन द्वारा 7 एवं 8 मई 2026 को उपखण्ड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में “ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई एवं ग्राम सम्पर्क अभियान” आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट शुभम भैसारे ने संशोधित आदेश जारी किए हैं।
प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार अभियान के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत सभी विभागों के कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी, ताकि ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

जेमली जनसुनवाई से मुख्य सचिव जुड़ेंगे वीसी के माध्यम से
7 मई को ग्राम पंचायत जेमली में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अभियान की प्रगति का जायजा लेंगे। इस दौरान तहसीलदार, विकास अधिकारी सायरा, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी प्रातः 11 बजे जेमली में उपस्थित रहेंगे।

इन मुद्दों पर रहेगा विशेष फोकस
अभियान के दौरान प्रशासन द्वारा चार प्रमुख बिंदुओं पर विशेष कार्य किया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर प्राप्त परिवादों का मौके पर निस्तारण, राजकीय प्रयोजन हेतु भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी, जनगणना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक कर स्व-गणना के लिए प्रेरित करना तथा स्थानीय विवादों का आपसी सहमति से समाधान शामिल है।

निरीक्षण के लिए अधिकारियों की तैनाती
अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए पंचायत समिति गोगुन्दा एवं सायरा क्षेत्र में प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पंचायत समिति गोगुन्दा क्षेत्र में तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी, विकास अधिकारी बच्चू सिंह मीणा सहित कुल 17 अधिकारियों को अलग-अलग ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पंचायत समिति सायरा क्षेत्र में सहायक अभियंता राजेश मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द्र चौधरी सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

पंचायत समिति गोगुन्दा: प्रभारी अधिकारी एवं आवंटित पंचायतें

क्र.सं.

अधिकारी का नाम

पद

गुरुवार (07.05.2026)

शुक्रवार (08.05.2026)

1

श्री प्रवीण कुमार सैनी

तहसीलदार, गोगुन्दा

वीरपुरा

समीजा

2

श्री बच्चू सिंह मीणा

विकास अधिकारी, पं.स. गोगुन्दा

मादड़ा

वास

3

डॉ. दिनेश मीणा

ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी

कुकड़ाखेड़

अम्बावा

4

श्री देवेन्द्र कंसल

अति. विकास अधिकारी

गोगुन्दा

मजावड़ी

5

श्री आनन्दी लाल

अति. विकास अधिकारी

रावलिया कलां

रावलिया खुर्द

6

श्री प्रेरणा नोसलिया

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

काछबा

पाटीया

7

श्री कपिल श्रीमाली

अति. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

झाड़ोली

राव मादड़ा

8

श्री मनीष नंगलिया

प्रोग्रामर (IT)

विजय बावड़ी

मदारड़ा

9

श्री तुषार पालीवाल

सहायक कृषि अधिकारी

चाटीयाखेड़ी

नल

10

श्री संदीप कुमार

कनिष्ठ अभियन्ता (PHED)

मोड़ी

ओबरा कलां

11

श्री जय वर्द्धन सिंह

क्षेत्रीय वनाधिकारी

दादीया

जसवन्तगढ़

12

श्री रमेश श्योरन

सहायक अभियन्ता (PWD)

सेमटाल

बगडुन्दा

13

श्री भावेश डामोर

कनिष्ठ अभियन्ता (PWD)

पाडलो का चोरा

मजावद

14

श्री प्रकाश मेनारिया

भू-अभिलेख निरीक्षक

रावलिया कलां

रावलिया खुर्द

15

श्री भूर सिंह मकवाना

भू-अभिलेख निरीक्षक

सुरजगढ़

मोरवल

16

श्री रमेश चन्द्र लौहार

भू-अभिलेख निरीक्षक

पड़ावली कलां

पड़ावली खुर्द

17

श्री राजेश दमामी

भू-अभिलेख निरीक्षक

मादा

छाली

पंचायत समिति सायरा: प्रभारी अधिकारी एवं आवंटित पंचायतें

क्र.सं.

अधिकारी का नाम

पद

गुरुवार (07.05.2026)

शुक्रवार (08.05.2026)

11

श्री राजेश मीणा

सहायक अभियन्ता (नरेगा)

पलासमा

घणावल

12

श्री दीपक नागदा

कनिष्ठ अभियन्ता (PWD)

भानुपरा

पदराड़ा

13

श्री प्रकाश चन्द्र चौधरी

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

तरपाल

पालीदाणा

14

श्री रमेश चन्द्र पानेरी

सन्दर्भ व्यक्ति (BEEO कार्यालय)

सुआवतो का गुडा

पुनावली

15

श्री यश सिंह पंवार

प्रोग्रामर (IT)

दियाण

सिंघाड़ा

16

श्री सोहन लाल

भू-अभिलेख निरीक्षक

विसमा

चित्रावास

17

श्री मनीष गुर्जर

प्रगति प्रसार अधिकारी

करदा

रोयड़ा

18

श्री दिलीप चौधरी

अति. कानूनगो

कमोल

सामल

19

श्री प्रतिभा तेली

परियोजना अधिकारी (बाल विकास)

पानेर

ढुण्ढी

20

श्री राकेश दामा

भू-अभिलेख निरीक्षक

रावछ कड़ेच

कुण्डलावास

21

श्रीमती दिव्या

सहायक अभियन्ता (जल ग्रहण)

ब्राह्मणों का कलवाना

झालों का कलवाना

22

श्री सुनील कुमार

कनिष्ठ अभियन्ता (PHED)

नान्देशमा

ढोल

23

श्री अर्जुन सिंह

भू-अभिलेख निरीक्षक

गुन्दाली

तिरोल

24

श्री अनिल कुमार मीणा

ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी

सायरा

बोखाड़ा

25

श्री नरेश मेघवाल

कनिष्ठ अभियन्ता (PWD)

जेमली

सेमड़

ऑनलाइन दर्ज होंगे परिवाद
उपखण्ड अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभारी अधिकारी आवंटित पंचायतों में निरीक्षण कर परिवादों का पूर्व चिह्नीकरण करेंगे। जनसुनवाई के बाद प्राप्त सभी परिवादों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर उनकी रिपोर्ट कार्यालय को भेजनी होगी। ग्राम विकास अधिकारियों को अभियान का समन्वयक बनाया गया है, जबकि पटवारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर