प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर गोगुंदा थाना क्षैत्र के मदारडा कट के पास गोगुंदा से उदयपुर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक अपनी बाइक से उछलकर दूर जाकर गिरे। गोगुंदा के डिंगारी निवासी मीठा राम, दिनेश एवं घाटा निवासी तुलसी राम गंभीर घायल होने की खबर मिली है। राहगीरों ने हाइवे एंबुलेंस को सूचना दी जिस पर एंबुलेंस पायलट दीपक पुरोहित ने घायलों को गोगुंदा पहुंचाया। तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है।